दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में समाई पिकअप, एक युवक की मौत, 2 घायल

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर रोहाणा से करीब एक सौ मीटर पहले एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरे नाले में जा गिरी है। जानकारी के अनुसार पिकअप (HP 08A -2816) विकासनगर की तरफ से नेरवा की ओर आ रही थी।

इस दौरान गाड़ी रोहाणा से करीब सौ मीटर आगे जाकर नाले में जा गिरी। हादसे के समय पिकअप में तीन लोग सवार थे, जिनमे से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गाड़ी सवार व्यक्ति घायल हो गए है।

सूचना मिलने पर एसएचओ नेरवा जयंत करुण गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुँच कर राहत व बचाव कार्यों को अंजाम दिया। दोनों घायलों को नेरवा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया है।

मृतक युवक का शव गाड़ी में बुरी तरह से फंस गया था, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर गाड़ी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए नेरवा अस्पताल पंहुचाया।

मृतक की पहचान मुकेश (35) पुत्र लच्छी राम गाँव घुरला डाकघर बमटा (चौपाल) तथा घायलों की पहचान कुंदन (33) पुत्र मोहन लाल गाँव बड़ौला डाकघर बमटा एवं अजीत (22) पुत्र प्रेम चंद गाँव भाबर डाकघर बमटा तहसील चौपाल के रूप में हुई है।

हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार नेरवा जगपाल सिंह द्वारा मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये एवं घायलों को पांच पांच हजार रुपये फौरी राहत के रूप में प्रदान किये गए है।

चौपाल के डीएसपी राज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...