तेज रफ़्तार बाइक सवार ने कार को मारी टक्कर, तीन घायल

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 27 जुलाई – नरेश कुमार

चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे 21 पर नरेश चौक के समीप बाइक सवारों ने एक कार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से 108 एंबुलेंस में सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया है।

वहीं, सूचना मिलते ही बीएसएल पुलिस की टीम ने धारा 279, 337 IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही, घायल युवकों की पहचान लोकेश, संतोष व गोपाल निवासी निहरी तहसील के रूप में हुई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में श्वेता पत्नी आशीष अग्रवाल गांव हंडेटी तहसील सुंदरनगर ने बताया कि देर रात करीब 10 बजे वह कंट्रोल गेट से नरेश चौक पहुंची तो एक मोटरसाइकिल (HP31A – 8113) धनोटू की तरफ से आ रहा था।

इस दौरान बाइक सवारों ने एक ट्रक को ओवरटेक किया और उसकी गाड़ी (PB10C- 0742) को टक्कर मार दी, जिस कारण बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और मामले में जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...