किराये के कमरे में रह रहे व्‍यक्ति से आठ किलोग्राम चरस बरामद

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

जिला कुल्लू पुलिस चरस तस्करी करने वालों पर लगातार शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी के तहत एसआईयू ने आठ किलो 50 ग्राम चरस सहित नेपाल मूल के व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया है।

आरोपित की पहचान भीम बहादुर पुत्र बल बहादुर गुरुंग निवासी वार्ड नंबर सात झावा अंचल बागमती नेपाल के रूप में हुई है। नेपाली मलाणा में किराये के कमरे में रहता है।

एसआइयू मणिकर्ण घाटी के जरी में नाका बंदी पर थी। इसी दौरान जारी के कोटाधार के पास मलाणा की तरफ से एक व्‍यक्ति आ रहा था। पुलिस को देखकर वह घबरा गया। जिस पर पुलिस को शक हुआ व व्यक्ति को पकड़कर उससे पूछताछ की।

शक के आधार पर जब इसकी तलाशी ली तो इसके कब्जे से आठ किलो 50 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपित के खिलाफ पुलिस चौकी जरी में मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा नेपाली चरस किस से खरीद कर लाया और कहां ले जा रहा था इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...