फोन पर अंजान से बात करते पकड़ा तो घर छोड़ गई पत्नी, बच्चे और पति परेशान

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

पति ने जब अपनी पत्नी को किसी अंजान के साथ फोन पर बात करते हुए देखा और इसके बारे में पूछताछ करना शुरू की, तो इसी बात से नाराज पत्नी घर छोड़कर चली गई. अब परेशान पति अपनी पत्नी की तलाश में दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है. मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का है.

जानकारी के अनुसार, लापता महिला के पति मोनू ठाकुर ने इस संदर्भ में पुलिस थाना सदर में 14 जुलाई 2022 को शिकायत दर्ज करवा दी है. लापता महिला का नाम नेहा पत्नी मोनू ठाकुर है, जोकि मंडी शहर के साथ लगते सदयाणा गांव की रहने वाली है और इसकी आयु 22 वर्ष है.

मोनू ठाकुर ने पुलिस को दी गुमशुदगी की शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी किसी अंजान व्यक्ति के साथ फोन पर बात कर रही थी, जब उसे इस बात का पता चला तो उसने सच जानना चाहा. लेकिन पत्नी ने सच बताने की बजाय फोन को घर पर छोड़ा और खुद कहीं चली गई.

उसके बाद आज दिन तक उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया है. पति ने जब अपनी पत्नी के फोन को चैक किया तो इंस्टाग्राम पर दो लोगों के साथ चैट भी पकड़ी है. मोनू ने लोगों से गुहार लगाई है कि यदि किसी को उसकी पत्नी दिखाई दे तो वे इसकी सूचना पुलिस को दें.

वहीं मोनू ने अपना नंबर भी जारी किया है. 7018284980 नंबर पर भी इसकी सूचना दी जा सकती है. लापता महिला के दो बच्चे हैं जिसमें 6 वर्षीय बेटा और 4 वर्षीय बेटी है. दोनों बच्चे अपनी मां की राह ताक रहे हैं.

वहीं, पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि मोनू अपनी पत्नी को परेशान करता था. हालांकि, पुलिस की जांच अभी जारी है.

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि महिला के लापता होने की शिकायत सदर थाना में प्राप्त हुई है और पुलिस टीम महिला की तलाश कर रही है. जल्द ही महिला को ढूंढ लिया जाएगा.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...