26 वर्षीय विवाहिता ने फंदे से लटक कर ली आत्‍महत्‍या

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय से सटे कोटलाकलां में करीब 26 वर्षीय विवाहिता ने घर के अंदर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान किरण देवी पत्नी यशपाल निवासी लोअर कोटला कलां के रूप में हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि महिला का एक बेटा और एक बेटी है जबकि उसकी यहां पर दूसरी शादी हुई थी। पहले पति से उसका तलाक हो चुका था।

विवाहिता किरण ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि उसके स्वजन की तरफ से किसी तरह का संदेह नहीं जताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

किरण देवी घर पर बच्‍चों के साथ थी। पति यशपाल बाहर गया था। इस दौरान किरण ने फंदा लगा लिया। सूचना मिलने के बाद किरण की मां लोअर कोटला कलां पहुंची और दरवाजा खोलने का प्रयास किया। उसने देखा कि किरण पंखे के साथ झूल रही थी। इसकी सूचना मिलने पर पंचायत प्रधान व ऊना थाना की टीम मौके पर पहुंची।

एएसपी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और स्वजन समेत अन्य लोगों से इस बारे में जानकारी प्राप्त की। शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भेजा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...