रजाई-गद्दे की छोटी फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

राजगढ़ के समीप सनौरा में बीती रात रजाई, गद्दे बनाने की एक छोटी फैक्ट्री आग की भेंट चढ़ गई। जानकारी के अनुसार फिरोज ने बताया कि वह रात साढ़े 11 बजे फैक्ट्री बंद करके सो गया था।

करीब तीन बजे उन्हें कमरे में कुछ गर्मी महसूस हुई और आंख खुलते ही उन्होंने फैक्ट्री में आग का भयानक मंजर देखा, जिसमें रजाई गद्दे, रूई, तकिए, मशीनरी व अन्य सामान जल कर राख हो रहा था।

फिरोज जान बचाकर बाहर निकला और आस-पड़ोस के लोगों व पुलिस को सूचित किया। सुचना मिलने पर एएसआई चेतन चौहान टीम सहित मौके पर पहुंचे और फायरब्रिगेड को भी सूचित किया गया।

जब तक सोलन से फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक सारा सामान जल कर राख हो चुका था। बीते तीन वर्ष पहले फिरोज पुत्र नौशाद पीपला जहांगीर बिजनौर यूपी द्वारा यहां पर रजाई गद्दे का काम शुरू किया गया था।

प्रथम दृष्या में राजस्व विभाग द्वारा करीब नौ लाख का नुकसान आंका गया है। एसडीएम यादविंद्र पाॅल ने पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

एसडीएम द्वारा घटनास्थल का दौरा किया गया और प्रभावित परिवार को फौरी राहत के रूप में 11 हजार की राशि मौके पर प्रदान की गई। पुलिस द्वारा आगजनी की घटना की गहनता से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...