हिमाचल के डेरा बाबा श्रीचंद में स्थापित हुआ विश्व का सबसे ऊंचा निशान साहिब

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

हरोली उपमंडल के तहत पूबोवाल में डेरा बाबा श्रीचंद महाराज में विश्व के सबसे ऊंचे निशान साहिब की फेहरिस्त में शामिल एक अन्य निशान साहिब स्थापित किया गया है। गौरतलब है कि डेरा बाबा श्री चंद हिमाचल ही नहीं, बल्कि पंजाब के भी हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।

डेरा प्रमुख बाबा संतोष दास बिट्टू की अगुवाई में इस निशान साहिब को यहां पर स्थापित किया गया है, जिसकी ऊंचाई 135 फीट रखी गई है। निशान साहिब को विश्व के ऊंचे निशान साहिब की लिस्ट में दर्ज किया गया है।

वहीं, हिमाचल का यह सबसे ऊंचा निशान साहिब जी आंका गया है। विश्व मानचित्र पर स्थापित किए गए निशान साहिब के टॉप 5 में इसकी गिनती की जा रही है। पड़ोसी राज्य के प्रसिद्ध कलाकार और नामी राजनीतिज्ञ भी इस डेरे के साथ जुड़े हुए हैं।

डेरा प्रमुख बाबा संतोष दास बिट्टू ने बताया कि इस प्राचीन धार्मिक स्थल के साथ हजारों लोग आस्था के वशीभूत जुड़े हुए हैं। डेरा की साध संगत और प्रबंधन के संयुक्त तत्वाधान में करीब 135 फीट ऊंचा निशान साहिब यहां पर स्थापित किया गया है।

डेरा प्रबंधन द्वारा ही इस निशान साहिब का रखरखाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह निशान साहिब हाइड्रोलिक है, जिसके चलते इसे उतारना और चढ़ाना सरलता से संभव हो सकेगा। विश्व के सबसे ऊंचे टॉप 5 निशान साहिब में दर्ज किए गए इस निशान साहिब को हाईटेक तकनीक के तहत स्थापित किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...