सेल्फी लेते समय ब्यास में बहा पठानकोट का युवक

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश के मनाली में प्रशासन की अपील और मनाही के बावजूद टूरिस्ट ब्यास नदी के किनारे पर मस्ती करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं. लगातार नदी में टूरिस्ट के गिरने और रेस्क्यू करने के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन टूरिस्ट जान की परवाह नहीं कर रहे हैं.

ताजा मामले में एक युवक को पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आधी रात को रेस्क्यू किया है. देर रात पुलिस को सूचना मिली थी और फिर रेस्क्यू किया गया.

जानकारी के अनुसार, मनाली के साथ लगते ब्यास पुल के समीप यह पर्यटक युवक नदी में बह गया. यह घटना ब्यास ब्रिज के पास (मनाली-लेह रोड़) डाकघर में पेश आई।

सूचना मिलते ही मनाली पुलिस और अग्निशमन केंद्र मनाली की टीम दलबल सहित मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. टीम ने रस्सी के सहारे और टॉर्च की रोशनी में युवक को नदी से निकाला.

दमकल विभाग के अनुसार युवक की पहचान (26) अहित कुमार, ऊर्फ हैप्पी, पुत्र सुभाष कुमार, निवासी हाऊस न. 365, गांधी चौक, तहसील व जिला पठानकोट पंजाब के रूप में हुई है। अहम बात यह है कि प्रशासन के लोगों से नदी के पास न जाने की अपील भी काम नहीं आ रही है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...