फ्रिज में छिपाकर चला रहा था नशे का कारोबार, 348 कैप्सूल्स समेत काबू…

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

शहर के विला राउंड में जीए कालोनी (अमरपुर) का रहने वाला 33 वर्षीय शख्स एनडीपीएस एक्ट के तहत काबू किया गया है। वो पांवटा साहिब के बातापुल के नजदीक किराए के मकान में रहकर नशीले कैप्सूल बेचने का अवैध कारोबार कर रहा था।

गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नशीले कैप्सूल का कारोबार करने वाले को खेप सहित काबू किया जा सकता है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कमरे की तलाशी ली तो इस दौरान 348 कैप्सूल बरामद किए गए।

हालांकि, पुलिस आरोपी की पहचान का खुलासा नहीं कर रही है, लेकिन 33 साल के आरोपी का नाम चेतन बताया जा रहा है।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी से ये पता लगान की कोशिश की जा रही है कि कैप्सूल कहां से खरीद कर ला रहा है, धंधे में कब से संलिप्त है।

आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। आरोपी ने नशीले कैप्सूल की खेप को फ्रिज में छिपाकर रखा हुआ था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...