काँगड़ा: संघेड पुल के पास चिट्टे व नकदी सहित व्यक्ति गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

पुलिस थाना डमटाल के तहत गांव संघेड में पुलिस व जिला नारकोटिक सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार एक एक घर पर दबिश दी। जब घर पर तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस ने चिट्ठा बरामद किया।

पुलिस व नारकोटिक्स सेल की टीम ने तलाशी के दौरान 12.34 ग्राम चिट्टा व 12500 भारतीय मुद्रा पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी व्यक्ति की पहचान अर्पण लोधी पुत्र नरेश कुमार निवासी नई बस्ती अबंखा तहसील दीनानगर जिला गुरदासपुर पंजाब उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है। जिसने यहां गांव संघेड में नया घर बना लिया है।

पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करके थाना डमटाल में लाया गया और उसके खिलाफ थाना डमटाल में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आरोपित से पूछताछ में कुछ अन्य अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। जिससे नशा माफिया तक पहुंचना आसान होगा।

पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। मामला दर्ज होने की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...