प्रतिभा सिंह ने किया हिमाचल कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार, यहां जाने किन नेताओं को मिला स्थान

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, छह उपाध्यक्ष, 13 महासचिव 41 सचिव, दो वरिष्ठ प्रवक्ता और एक प्रवक्ता की तैनाती की है।

इसके अलावा एक कार्यकारी कमेटी का सदस्य भी लगाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसे मंजूरी दे दी है।

इस लिस्ट के मुताबिक पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, रंगीला राम राव और विधायक आदर्श सूद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इनके अलावा पूर्व विधायक किशोरी लाल, जगजीवन पाल सोहन लाल, करनेश जंग, चिरंजीलाल और महेंद्र चौहान उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

इनके अलावा बंबर ठाकुर, संजय रतन, अतुल शर्मा, यशवंत छाजटा, बाबा हरदीप सिंह, भवानी पठानिया, यशपाल तनायक, अमित पाल सिंह, अमित नंदा, अनीता वर्मा, रमेश ठाकुर, सुरेंद्र सेठी और धर्मपाल सिंह पठानिया को महासचिव बनाया गया है।

हिमाचल कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार Himachal_PCC_PR

सचिवों की फेहरिस्त में आनंद परमार, सरदार सिंह ठाकुर, देवेंद्र खुराना, रूपेश कमल, सुरेश नागटा, तरुण पाठक, दिलदार अली भट्ट, मलेंद्र राजन, अवनीत लांबा, सुमित कुमार, सुनील शर्मा, अजय सिंह, सुरेंद्र रेटका, विकास कपूर, किशोरी वालिया, मुनीष शर्मा, रमेश विकास काल्टा, किरण दत्ता, विनोद जिंटा, प्रताप नेगी, जितेंद्र सिंह, उषा मेहता, रिपना, देशराज मोदगिल, संजीव सैनी, शीशराम आजाद, मनीष ठाकुर, विकेश चौहान, सुरेंद्र कुमार शर्मा, अनिल शर्मा, पवन ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, रमन जसवाल रोहित शर्मा, आकाश सैनी, भरत भूषण, राज सिंह ठाकुर, संजय सिंह ठाकुर, गीतांजलि भांगड़ा और संदीप कुमार को शामिल किया गया है।

पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ताओं में रमेश चौहान और मनमोहन कटोच को स्थान दिया गया है। इनके अलावा देवेंद्र बुशहैरी को भी प्रवक्ता बनाया गया है।

पार्टी में नए अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के चुने जाने के बाद से लगातार ही इन लोगों की तैनाती की कसरत चली थी। हाईकमान की मंजूरी की न मिलने के कारण यह मामला लटका था।

अब प्रतिभा सिंह की ओर से गए प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद कांग्रेस में आने वाले समय में और सक्रियता आने की उम्मीद है। इसमें अधिकतर लोग हालीलाज के नजदीकी हैं, जिन्हें नई कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...