स्पाइसजेट के सिस्‍टम में तकनीकी दिक्‍कत ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, गगल एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे लोग

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

स्पाइसजेट के सिस्‍टम में तकनीकी दिक्‍कत आ जाने से सभी फ्लाइट का समय गड़बड़ा गया। जिला कांगड़ा के गगल स्थित एयरपोर्ट पर भी यात्री काफी देर तक इंतजार करने को मजबूर हुए। एयरपोर्ट के अंदर बैठे यात्री कुछ उलझते हुए नजर आए।

गग्गल एयरपोर्ट के निदेशक अमित जिंदल ने बताया स्पाइसजेट का सिस्टम हैक होने से पूरे भारत में ही स्पाइस जेट की उड़ानों का समय ही अस्त व्यस्त हो गया। सिस्टम ठीक हो जाने से स्पाइस जेट की सभी उड़ानें अपने समय पर नियमित हो जाएंगी।

एयरपोर्ट के भीतर बैठे यात्रियों ने बताया कि वे लोग सुबह सात बजे से एयरपोर्ट पर बैठे हैं। लेकिन फ्लाइट न आने से वे बेहद परेशान हैं। दोपहर तक भी फ्लाइट का कोई पता नहीं है।

एयरपोर्ट पर बैठे पर्यटकों ने बताया कि फ्लाइट आएगी या नहीं कोई जानकारी नहीं मिल रही, वे होटल से भी चेक आउट कर चुके हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि हमारी अगली कनेक्टविटी फ्लाइट दिल्‍ली से मुंबई की है उस फ्लाइट को हम समय पर नहीं ले सकते।

परेशानी से जूझ रहे भुबनेश्वर के एसएन पात्रा तथा जयपुर के राजेंद्र कुमार और पालमपुर से मुंबई जाने वाले यात्री नवीन नागपाल ने बताया तकनीकी समस्या की सूचना न मिलने के कारण वह सुबह 7:00 बजे से गग्गल एयरपोर्ट पहुंच गए थे और कई घंटे परेशान होना पड़ा।

परेशान यात्रियों में इस बात को लेकर रोष रहा कि संबंधित एयरलाइन द्वारा उन्हें इसकी सूचना तक नहीं दी गई। जिस कारण उन्हें और उनके बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अगर उन्होंने पहले ही सूचना दी होती तो हम समय पर गग्गल एयरपोर्ट पर पहुंच जाते।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...