जंगल की आग बुझाते झुलसे वनरक्षक राजेश हार गए जिंदगी की जंग, बच्‍चों के सिर से उठा पिता का साया

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा की सैली बीट में जंगल की आग बुझाते समय झुलसे 49 वर्षीय वनरक्षक राजेश कुमार देर रात पीजीआइ चंडीगढ़ में जिंदगी की जंग हार गए। वनसंपदा को बचाने के लिए जान जोखिम में डालने से 90 प्रतिशत तक झुलस चुके राजेश ने पीजीआइ में दम तोड़ दिया।

उनके निधन की जानकारी वन मंडल अधिकारी मृत्युंजय माधव ने दी। राजेश 20 मई को वन कर्मचारियों के साथ सैली बीट के जंगल में लगी आग को शुक्रवार सुबह से ही बुझाने में लगे हुए थे।

शाम तक जंगल में लगी आग पर लगभग काबू पा लिया था। लेकिन तूफान चलने से आग की लपटें अचानक तेज हो गई और राजेश कुमार आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए।

 

 

गंभीर हालत में उन्हें ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया था। इस दौरान उसका परिवार और वन विभाग की टीम भी अस्पताल में मौजूद रही।

रविवार को उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने पीजीआइ के निदेशक से बातचीत करके राजेश को आइसीयू में शिफ्ट करवाया था।

ऊना के गांव बदोली के रहने वाले राजेश इसी साल जनवरी में वनरक्षक के पद के लिए चयनित हुए थे। इससे पहले वह विभाग में 15 वर्ष तक डिस्पैचर के पद पर रहे। मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखने वाले राजेश के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैैं। राजेश वन्य जीव प्रेमी भी थे और इस साल फायर सीजन में उन्होंने कई जीव-जंतुओं की जान बचाई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...