चंबा में विधायक हंसराज की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी से हडक़ंप

--Advertisement--

चंबा में विधायक हंसराज की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी से हडक़ंप, कैंथली में ग्रामीण ने जबरदस्ती वाहन रोक कर किया गाली-गलौज

चम्बा – भूषण गुरुंग

चुुराह के विधायक डा. हसंराज के वाहन को ग्रामीण ने बम से उड़ाने की धमकी दी है। इसके साथ ही ग्रामीण ने विधायक के साथ हिंसक व्यवहार भी किया। विधायक की ओर से ई-मेल के माध्यम से पुलिस में ग्रामीण की इस हरकत की शिकायत दर्ज करवा दी गई है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के साथ ही खुद के लिए सुरक्षा की मांग की है।

पुलिस को ई-मेल के माध्यम से भेजे शिकायत पत्र में विधायक डा. हंसराज ने कहा है कि सोमवार को वह अपने वाहन में सवार होकर कैंथली से एक निर्धारित कार्यक्रम के लिए गुजर रहे थे। इसी दौरान छेच्छ ठाकुर वासी गांव लधान ने जबरन रास्ता रोकने के साथ हिंसक व्यवहार करना शुरू कर दिया।

विधायक डा. हसंराज के बोल

विधायक का कहना है कि आरोपी का गुस्सा इस कद्र था कि उसने विधायक की गाड़ी को बम से उड़ाने की भी धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि आरोपी ने उनके ड्राइवर को भी गालियां और और जान से मारने की धमकी भी दी। विधायक ने कहा कि अगर भविष्य में उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके लिए उक्त ग्रामीण जिम्मेदार होगा।

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी के बोल

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। आरोपी के खिलाफ तीसा पुलिस थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर - नितिश पठानियां विद्युत उपमंडल शाहपुर के सहायक अभियंता...

भोरंज में अप्रेंटिस और ट्रेनी के पदों के लिए साक्षात्कार 20 को

हमीरपुर 18 जून - हिमखबर डेस्क बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी...