शिक्षा से रोजगार तक फोकस, शाहपुर में सीएम का बड़ा संदेश

--Advertisement--

विधानसभा क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का किया भव्य स्वागत, विकास कार्यों का लिया जायजा

शाहपुर/रैत – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया, जहां स्थानीय विधायक एवं मुख्य उपसचेतक केवल सिंह पठानिया की उपस्थिति में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री ने रैत में निर्माणाधीन राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने और ग्रामीण बच्चों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने रैत स्थित खंड विकास भवन के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता व समय सीमा को लेकर फीडबैक लिया।

शाहपुर पहुंचने पर विधायक केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार निरंतर जनहित में कार्य कर रही है। सरकार की कुछ प्रमुख उपलब्धियां निम्नलिखित हैं।

प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करते हुए सरकार ने पहली ही कैबिनेट में ओपीऐस बहाल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। अनाथ बच्चों को श्चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा देकर उनकी शिक्षा, आवास और पालन-पोषण का संपूर्ण जिम्मा सरकार ने उठाया है।

पात्र महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलना और स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाएं शुरू करना सरकार की प्राथमिकता रही है। 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के माध्यम से युवाओं को सौर ऊर्जा परियोजनाएं और ई-टैक्सी खरीदने के लिए सब्सिडी दी जा रही है।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री के इस दौरे से विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DAV पब्लिक स्कूल गोहजू में बच्चों ने सीखे सड़क सुरक्षा के गुर

शाहपुर - नितिश पठानियां DAV पब्लिक स्कूल, गोहजू में LKG...

किसानों की मेहनत पर अंबर ने फेरा पानी, आज और कल कैसा रहने वाला है मौसम, जानिए

शाहपुर - नितिश पठानियां हिमाचल में गेहूं की कटाई और...

दहेज की भेंट चढ़ी नवविवाहिता! मृतका की मां की शिकायत पर पति समेत 5 पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क ऊना जिले के बाथू क्षेत्र में नवविवाहिता द्वारा...