नगरोटा में स्कूल बस में मची चीख पुकार, बोलेरो से टक्कर होते-होते बची, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में जिला कांगड़ा में सुबह बारिश के बीच एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। नगरोटा बगवां उपमंडल के रोंखर गांव में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बच्चों को स्कूल ले जा रही एक निजी स्कूल बस और सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी की आपस में टक्कर होने से बाल-बाल बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे रोंखर में दोनों वाहन आमने-सामने आ गए। गनीमत रही कि दोनों ड्राइवरों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ब्रेक लगा दिए, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

बोलेरो चालक ने स्कूल बस को बचाने के लिए पास की झाड़ियों की तरफ गाड़ी को मोड़ दिया, जिससे स्कूल बस से टक्कर नहीं हुई। यदि स्कूल बस से टक्कर हो जाती तो सुबह ही बड़ा नुकसान हो सकता था। स्कूल बस में सवार बच्चों को भी चोट आ सकती थीं।

हादसे के समय स्कूल बस में 30-35 बच्चे सवार थे। अचानक ब्रेक लगने से बस में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन किसी भी बच्चे को चोट लगने की सूचना नहीं है। चालकों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

किसानों की मेहनत पर अंबर ने फेरा पानी, आज और कल कैसा रहने वाला है मौसम, जानिए

शाहपुर - नितिश पठानियां हिमाचल में गेहूं की कटाई और...

दहेज की भेंट चढ़ी नवविवाहिता! मृतका की मां की शिकायत पर पति समेत 5 पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क ऊना जिले के बाथू क्षेत्र में नवविवाहिता द्वारा...