
कोटला – स्वयंम
भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला काँगड़ा के तत्वाधान में तहसील नूरपुर के लिए रा. व. मा. पा. कोटला में तीन दिवसीय कैंप 15 से 17 मई तक जिला स्तरीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग कैंप का शुभारम्भ प्रधानाचार्य डॉ. संदीप अवस्थी के द्वारा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का झंडा फहराकर किया |
उन्होंने ध्वज समारोह में बतौर मुख्याअतिथि अपने संबोधन में स्काउट्स एवं गाइड्स को इस स्काउटिंग मुहीम में जुड़ने के लिए उनकी सराहना की और कहाकि स्काउटिंग न केवल व्यक्ति के सर्वागींण विकास में सहायक होती है बल्कि उनमे देशहित को सदैव सर्वोपरि मानते हुए समाज के उत्थान में उनकी भूमिका और बढ़ जाती है|
राज्य मुख्यालय से राज्य सह आयुक्त (गाइड्स) नीरज बाला ने सभी का स्वागत किया और कैंप के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होने स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ संदीप अवस्थी का कैंप के बेहतरीन आयोजन के लिए धन्यवाद् किया |
डीओसी स्काउट्स काँगड़ा तरसेम पटियाल एवं डीओसी गाइड्स निशा नेहरिया ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया की इस कैंप में तहसील नूरपुर से 48 स्कूलों के 69 ट्रूप इंचार्ज अपने 438 स्काउट्स / गाइड्स जिसमे प्रथम सोपान में 359 तथा द्वितीय सोपान में 79 स्काउट्स एवं गाइड्स के साथ भाग लेने पहुंचे हैं और ये सभी बच्चे 17 मई तक विभिन्न परीक्षाओं को पास कर के अपने प्रथम और द्वितीय सोपान के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे और राष्ट्रपति स्काउट बनने का मार्ग प्रशस्त करेंगे |
इस टेस्टिंग कैंप के लिए डीटीसी स्काउट्स राजेश गुलेरिया एवं डीटीसी गाइड्स नीलम कुमारी लीडर-ऑफ-कोर्स होंगे| जिला कमिश्नर स्काउट्स सुरिंदर गोस्वामी इस कैंप के मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में सभी का मार्गदर्शन करेंगे |
इस कैंप में जिला संयुक्त सचिव जगदीश कोंडल, जिला सह-सचिव रेणुका, जिला समन्वयक कर्ण ठाकुर, जिला उप डीओसी स्काउट्स काँगड़ा विजय रंधावा, उप डीओसी सुनीता डोगरा, आदि आगामी तीन दिनों तक इस कैंप में सभी नन्हे स्काउट्स एवं गाइड्स का प्रशिक्षण देंगे ।
