चार करोड़ से बनी दुराना पधर घटनालु सड़क पर पिछले चार बर्षों से नहीं मिली लोगों को बस सुविधा

--Advertisement--

Image

दुराना – राजेश कुमार

दुराना पधर घटनालु सड़क शाहपुर धर्मशाला कांगड़ा जाने केलिए चार करोड़ खर्च राशि से पिछले चार बर्षों से तैयार हालत में होने पर भी बस सुविधा से वंचित हैं ।

जबकि इस से शाहपुर धर्मशाला कांगड़ा जाने की दूरी काफी हदतक कम होने से आम जनता को समय और पैसों की बचत का लाभ भी मिलना था जोकि बस सेवा शुरू न होने के कारण नहीं मिल पा रहा है।

दुराना पधर घटनालु सड़क पर बस सेवा शुरू होने से लगभग दस पंचायतों के बाशिंदों सहित खासकर कालेज आईटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्राओं केलिए समय और पैसों के लिहाज से बहुत ही लाभकारी हो सकती है।

अतः पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा सहित पूर्व उप प्रधान चुनी लाल, पूर्व उपप्रधान हरनाम सिंह, पूर्व परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा सरुप डोगरा,सूबेदार मेहर सिंह, कैप्टन कुलदीप कौशल, उपप्रधान हाकम सिंह, महिला मंडल प्रधान रीता शर्मा वार्ड मैंबर लीला देवी आदि ने मांग करते हुए कहा कि

दुराना पधर घटनालु सड़क पर जल्द से जल्द बस सेवा शुरू करने का संज्ञान परिवहन निगम एवं परिवहन मंत्री को लेना चाहिए ताकि करोड़ों से बनीं सड़क पर बस सुविधा का लाभ आम जनता को मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...