सर्वसम्मति से बनेगी जिला कार्याकारिणी

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कांगड़ा की बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष संजय पी सी, की अध्यक्षता में राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला कंदरेहड़ शिक्षा खण्ड धर्मशाला में संपन्न हुई।

इस बैठक का मुख्य उद्धेश्य जिला इकाई वर्ष 2022-25 के आगामी चुनाव था जिसमें जिला की समस्त 22 खंडों की नवनिर्वाचित खण्ड कार्याकारिणियों ने बड़ चड़ कर भाग लिया और आगामी जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव सर्वसम्मति से करवाने एवं प्रदेश के चुनाव पर भी गहनता से चर्चा की।

इस वार प्रदेश के लिए जिला कांगड़ा की तरफ से वर्तमान सुयोग्य जिला अध्यक्ष संजय पी सी जिला कांगड़ा से प्रवल उम्मीदवार होंगे ।

समस्त हाउस ने एक स्वर में इस प्रस्ताव पर सहमति जताई और जिला की कार्याकारिणी को भी इस वार के चुनावो में सर्वसम्मति से चुनने का संकल्प भी लिया और 05 प्रमुख पदों के भी सर्वसम्मति से उम्मीदवार भी चुन लिए गये।

जिनमें मुख्य सरंक्षक पद के लिए राजिंदर शर्मा वर्तमान महासचिव जिला कांगड़ा को , अध्यक्ष पद के लिए अनिल भाटिया शिक्षा खण्ड नगरोटा वगवां , वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रणधीर पाटियाल शिक्षा खण्ड लम्वा गाँव, महासचिव पद के लिए कुलदीप पठानिया शिक्षा खण्ड कोटला एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए अजीव शर्मा शिक्षा खण्ड देहरा को पुनः सर्वसम्मति से उम्मीदवार चुना गया।

बाकि कार्याकारिणी को चुनने की सभी शक्तियाँ हाउस ने वर्तमान जिला अध्यक्ष संजय पी सी एवं महासचिव राजिंदर शर्मा को दे दी गई ।

इसके साथ ही वर्तमान जिला अध्यक्ष जी ने इस वार पूर्व में खण्ड छोड़ चुके पूर्व खण्ड प्रधानों को भी कार्याकारिणी में उचित मान सम्मान देने की घोषणा भी कीी।

जिनमें प्रमुख होंगे ओम प्रकाश मनहास पंचरुखी, कौर चंद राणा डाडासिवा, अनिल भारद्वाज इंदौरा, गुरमीत सिंह धर्मशाला एवं आशुतोष शर्मा खण्ड भवारना से और अंत मे जिला अध्यक्ष महोदय ने 16 वर्ष तक लगातार जिला का प्रतिनिधित्व देने के लिए जिला कांगड़ा के समस्त अध्यापक भाई बहनों का और 16 वर्ष मे साथ रही सभी खण्ड कार्याकारिणीओं का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया और बैठक के सफल आयोजन करवाने के लिए शिक्षा खण्ड धर्मशाला के प्रधान राहुल शर्मा और उनकी टीम का धन्यवाद कर बैठक का समाप्त किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...