जनमंच : अफसरों पर भड़के मंत्री महेंद्र सिंह, बोले- ज्यादा पहाड़े मत पढ़ो, अपनी सीमा में रहकर बात करो

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

ज्यादा पहाड़े मत पढ़ो, अपनी सीमा में रहकर बात करो। आप जैसे अफसरों ने ही विभाग का बेड़ागर्क कर रखा है।

‘ कुल्लू के दोहरानाला में रविवार को जनमंच कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक शिकायत पर क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) की ओर से उचित जवाब न देने पर इस प्रकार की तल्खी दिखाई।

खड़ीहार पंचायत के उपप्रधान मोती राम ने शिकायत की कि कुल्लू से कमांद के लिए एचआरटीसी की बस सेवा पांच वर्ष से चल रही है।

इस रूट पर सुबह 8:30 बजे और दोपहर 1:30 बजे बस चलती है। क्षेत्र के लोगों को अतिरिक्त बस सेवा चाहिए। इस पर आरएम ने कहा कि जल्द नई 35 छोटी बसें आ रही हैं।

उसके बाद समस्या का समाधान किया जाएगा। फिर उन्होंने एक सेकंड का समय मांगकर इसके बारे में और जानकारी देनी चाही कि मंत्री महेंद्र ठाकुर भड़क गए।

उन्होंने कहा, आप ऊपर लिखिए, समझें, दोबारा याद रखें। किसी मंत्री को डिकटेट न करें। इसके बाद जनमंच में खामोशी छा गई।

बाद में मंत्री ने एसडीएम की अध्यक्षता में आरएम और लोक निर्माण विभाग को संयुक्त निरीक्षण करवाने के आदेश दिए। जनमंच में लोक निर्माण विभाग और जलशक्ति विभाग की सबसे अधिक शिकायतें आई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...