पेशी से आने पर विचाराधीन कैदी ने जेल वार्डर से की मारपीट

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

ऊना जिले की बनगढ़ जेल में उस समय माहौल तनावपूर्ण बन गया जब यहां एक हत्या के केस में बंद विचाराधीन कैदी ने पेशी से आने पर जेल वार्डर के साथ मारपीट कर दी।

पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एएसपी प्रवीण धीमान ने की है। जेल अधीक्षक डा. निधि पटेल ने कहा कि मामले की गहनता जांच की जा रही है।

इस मामले में जेल की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई है। फुटेज को सुरक्षित रखने के लिए जेल उप अधीक्षक को निर्देश दिए हैं।

जेल अधीक्षक डा. निधि पटेल ने कहा कि मामले की गहनता जांच की जा रही है। इस मामले में जेल की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई है। फुटेज को सुरक्षित रखने के लिए जेल उप अधीक्षक को निर्देश दिए हैं।

उर्फ नन्हा पुत्र तीर्थ राम निवासी दुलैहड़ तहसील हरोली साल 2017 से हत्या व हत्या के प्रयास मामले में कोर्ट में विचाराधीन है। शनिवार को विचाराधीन कैदी वकालतनामा पर हस्ताक्षर करने के लिए बैरक से बाहर आया।

वहां पर उसने ड्यूटी पर तैनात जेल वार्डर मोहर ङ्क्षसह से कहा कि उसकी बैरक को बदला जाए और ड्यूटी मैस में लगा दी जाए। इस पर वार्डर ने कहा कि लिखित में पत्र दे दो। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

इस पर यशपाल गुस्से में आ गया और मोहर ङ्क्षसह के साथ मारपीट करने के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। जेल के अन्य कर्मी तुरंत वार्डर के पास पहुंचे और विचाराधीन कैदी को काबू में किया।

जेल के उप अधीक्षक जगजीत चौधरी ने इसकी सूचना जेल अधीक्षक समेत आला पुलिस अधिकारियों को दी। जेल प्रशासन ने ऊना थाना में विचाराधीन कैदी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...