कांगड़ा: सड़क हादसे में कार दुर्घटनाग्रस्त, जम्मू के सेना के जवान की गई जान

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर डमटाल के रांची मोड पर एक कार जेके 08 बी 3310 दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

कार को सेना का जवान चला रहा था। जिसका नाम विनोद कुमार पुत्र शौरी लाल निवासी देवल तहसील बिलावल जिला कठुआ, जम्मू बताया जा रहा है।

जालंधर से पठानकोट जाते हुए डमटाल की चढ़ाई पर उसकी कार की टक्‍कर हो गई। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही डमटाल ट्रैफिक इंचार्ज अश्विनी कुमार ने घायल सेना के जवान को पठानकोट अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना डमटाल पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...