मजदूरों को मिले 750 रुपए दिहाड़ी, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा धरना प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश निर्माण एवं मनरेगा मजदूर यूनियन संबंधित सीटू जिला मंडी का सम्मेलन, कॉमरेड तारा चंद भवन में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता सीटू के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की।

इस दौरान सीटू के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है और आम आदमी महंगाई की मार से त्रस्त है।

उन्होंने कहा कि सीटू प्रदेश सरकार से मांग करती है कि निर्माण मजदूरों को ₹750 दिहाड़ी दी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मनरेगा मजदूरों को साल में 120 दिन काम करने की अनुमति दी गई है जिसे 200 दिन किया जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर जल्द कोई निर्णय नहीं लेती है तो जून माह में प्रत्येक उपमंडल में धरने प्रदर्शन किए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...