गोवा में मिला पांवटा साहिब से लापता HDFC बैंक का लापता कर्मी

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार 

पांवटा साहिब से लापता एचडीएफसी बैंक के कर्मी की लोकेशन का पता चल गया है। 24 साल के रितेश चौहान उर्फ रिशु की लोकेशन गोवा में मिली है। सूचना मिलते ही परिजन रितेश को वापस लाने रवाना हो चुके हैं।

हिमाचल के सिरमौर राजगढ़ तहसील के कोटला मांगण के रहने वाले रितेश चौहान अचानक ही 26 अप्रैल को लापता हो गया था। कई जगह सीसी कैमरे में रितेश चौहान लोकेट हुए, लेकिन अंतिम लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया में वायरल खबर के आधार पर ही परिजनों तक रितेश के गोवा में होने की जानकारी पहुंची। पुलिस भी अपने स्तर पर जांच में जुटी हुई थी। परिजनों ने रितेश की लोकेशन की जानकारी पांवटा साहिब पुलिस से भी साझा की है।

हालांकि अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि रितेश ने अपने परिजनों को इस बात का खुलासा किया है कि उसे यह पता नहीं है कि वह कैसे गोवा पहुंच गया।

गौरतलब है कि रितेश चौहान एचडीएफसी बैंक में कार्यरत है। पांवटा साहिब में बस स्टैंड के नजदीक के किराए के मकान में रह रहा है। लगातार संपर्क करने के बावजूद जब परिजनों का रितेश से संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने तलाश शुरू करने के साथ ही पांवटा साहिब पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

कमरे से निकलने के दौरान रितेश अपनी कार व मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गया था। इस कारण लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आई।

उधर, पारिवारिक जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को खुद ही रितेश ने अपने फ़ोन पर वीडियो कॉल के जरिये अपनी लोकेशन गोवा में होने की जानकारी दी। क्योंकि वह अपना फ़ोन कार की चाबी रूम में छोड़कर गया था। फ़िलहाल सवाल ये है कि वो गोवा पहुंचा कैसे।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि रितेश चौहान के गोवा में होने की सूचना शनिवार को मिली थी। इसके बाद तुरंत ही परिजन उसे वापस लेने गोवा रवाना हो गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...