शाहपुर नगर पंचायत में निशा शर्मा अध्यक्ष, किरण कौशल बने उपाध्यक्ष

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर नगर पंचायत में आज निशा शर्मा को अध्यक्ष, किरण कौशल को उपाध्यक्ष चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष निशा शर्मा, उपाध्यक्ष किरण कौशल ने शाहपुर विश्राम गृह में पार्षदों शुभम ठाकुर, आजाद, सतीश, पंकज महाजन, वीरबल चौधरी के साथ सामाजिक न्याय मंत्री के साथ भेंट की ।

मंत्री ने सभी का मुहँ मीठा करवाकर उनका स्वागत किया और बधाई दी । इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि नगर पंचायत शाहपुर में विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं रखी जायेगी। शाहपुर नगर पंचायत को नई बुलन्दियों की ओर ले जाने के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगीं

इस अवसर पर बीडीसी चेयरमैन विजय चौधरी, पार्षद शुभम ठाकुर, आजाद, सतीश, पंकज महाजन, मंडलाध्यक्ष प्रीतम चौधरी, अंजू ठाकुर, अश्वनी चौधरी, दीपक अवस्थी, राकेश मनु, विपिन के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...