शक्तिपीठों में नवरात्रों में सीसीटीवी के माध्यम से होगी निगरानी: डीसी

--Advertisement--

Image

शक्तिपीठों में नवरात्रों में सीसीटीवी के माध्यम से होगी निगरानी, पार्किंग की उचित व्यवस्था करने के भी दिए निर्देश, श्रद्वालुओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी होंगे स्थापित: डीसी  

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

कांगड़ा जिला के शक्तिपीठों ज्वालाजी, चामुंडा, ब्रजेश्वरी में 2 अप्रैल से आरंभ हो रहे चैत्र नवरात्रों के दौरान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। इस के लिए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने संबंधित उपमंडलाधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।

इस बाबत मंगलवार को उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने नवरात्र मेलों की तैयारियों के प्रबंधों को लेकर उपमंडलाधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग भी की। उन्होंने कहा कि श्रद्वालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी उचित कदम उठाने के लिए कहा गया है।

डा निपुण जिंदल ने कहा कि ज्वालाजी, चामुंडा तथा कांगड़ा में श्रद्वालुओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे ताकि श्रद्वालुओं को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि नवरात्रों के दौरान भारी संख्या में श्रद्वालुओं पूरे देश भर से मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान शक्तिपीठों में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी स्तर पर अव्यवस्था नहीं हो।

उन्होंने कहा कि नवरात्रों के दौरान पेयजल की उचित व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है इसके साथ ही मंदिर में मेडिकल टीम भी तैनात करने के लिए कहा गया है ताकि श्रद्वालुओं को उपचार की सुविधा भी मिल सके। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि मंदिर में प्रवेश तथा निकासी गेट भी अलग निर्धारित करने के लिए कहा गया है ताकि मंदिर में श्रद्वालुओं की ज्यादा भीड़ नहीं जुट पाए।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि मंदिर में दान के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था भी की गई है इसके बारे में भी श्रद्वालुओं की जानकारी के लिए मंदिर में साइन बोर्ड भी सुनिश्चित किए जाएं ताकि श्रद्वालु इस सुविधा का भी लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर एएसपी पुनित रघु ने संबंधित उप पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए तथा कानून व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए भी उपयुक्त प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर एडीएम रोहित राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...