खालिस्‍तानी धमकी के बाद शिमला में एक किलोमीटर लंबे झंडे के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने 29 अप्रैल को शिमला के रिज मैदान पर खलिस्तानी झंडा फहराने की धमकी दी है। धमकी का जवाब देते हुए कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को विधानसभा से लेकर रिज मैदान तक तिरंगा यात्रा निकाली।

इस दौरान एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई। चार सौ के करीब छोटे झंडे भी लोगों ने हाथों में थाम रखे थे। तिरंगा यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित शहर के अन्य लोग भी शामिल हुए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा किसी दल विशेष की नहीं है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुछ लोग देश की एकता व अखंडता को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हिमाचल शांतिप्रिय प्रदेश है, यहां पर इस तरह की घटनाएं न तो घटित हुई हैं और न ही यहां के लोग ऐसा कुछ होने देंगे। उन्होंने कहा कि विदेश में बैठकर यदि कोई आनलाइन माध्यम से धमकियां देगा तो उसका जवाब उसे दिया जाएगा। यह तिरंगा यात्रा इसका करारा जवाब है।

उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में केवल भारत का तिरंगा झंडा ही फहराया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राजनीति दलों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। लेकिन राष्ट्रवाद के मसले पर हम एक हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा प्रदेश में अलगाववादी सोच की न तो कोई जगह है और न ही इस तरह के विचारों को पनपने दिया जाएगा। तिरंगा यात्रा में सैकड़ाें लोगों की भीड़ जुटी। इस दौरान देश भक्ति के नारों से रिज मैदान गूंज उठा।

पुलिस के साथ नोकझोंक, यदुपति ठाकुर ने हटाए बेरिगेड

पुलिस ने सीटीओ के पास तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को रोक दिया। पुलिस का कहना था कि सीटीओ से आगे धारा 144 लगी हुई है। नारेबाजी करना प्रतिबंधित है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर ने बेरिगेड हटाए और रिज की ओर निकल गए।

देश का स्‍वाभिमान और झंडा सबसे पहले

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हमारे लिए देश सर्वश्रेष्ठ है। देश का स्वाभिमान और झंडा सबसे पहले है और कोई भी व्यक्ति या संस्था तिरंगे को ललकारेगी तो प्रदेश सहित देश का हर एक व्यक्ति खड़ा होगा। जिस तरह से अलगाववादी ताकतों द्वारा शिमला में खालिस्तानी झंडा लहराने की धमकी दी है उसके खिलाफ आज शिमला में तिरंगा यात्रा निकाल कर उन्हें जवाब दिया गया है।

29 अप्रैल को सिख फार जस्टिस ने हिमाचल की राजधानी शिमला में झंडा फहराने की धमकी दी है। विक्रमादित्‍य सिंह ने कहा इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं और इस देश में एक ही झंडा लहराएगा और व‍ह तिरंगा है। विधायक ने विदेश में बैठकर इस तरह की धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यदि 29 अप्रैल को कोई हरकत करने की कोशिश की गई तो उसका मुह तोड़ जवाब देने के लिए प्रदेश का हर एक व्यक्ति खड़ा रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...