विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना जन्मदिन मां ज्वालामुखी के दरबार में पूजा अर्चना कर मनाया 

--Advertisement--

Image

विधिपूर्वक पूजा अर्चना कर मां से मांगा आशीर्वाद 

ज्वालामुखी – ज्योती शर्मा

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर हमेशा की तरह मां ज्वालामुखी के दरबार में पहुंचकर विधि पूर्वक मां ज्वालामुखी की पूजा अर्चना की और मां ज्वालामुखी से आशीर्वाद प्राप्त किया ।

उन्होंने बड़े ही सादे अंदाज में अपने जन्म दिवस के मौके पर मां ज्वालामुखी के चरणों में कुछ समय बिताया और मां से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस नेता नरदेव कमर, सचिन ठाकुर , अमन हैप्पी और अन्य लोग भी उपस्थित थे ।

ए सी एफ मंदिर ज्वालामुखी राजेंद्र कुमार ने उन्हें मां ज्वालामुखी की चुनरी और तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।

विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्य मंदिर मे लगाए गए मार्बल की सफाई पर ध्यान देने के लिए और मंदिर परिसर के बाहर सीढ़ियों पर भी प्रसाद गिरा होने पर मंदिर प्रबंधन को ध्यान देने के लिए आग्रह किया ताकि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े लोगों की भावनाएं आहत ना हो l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...