2025 तक टीवी उन्मूलन कार्यक्रम में सफल होगा भारत

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी – ज्योति शर्मा 

जिला स्तरीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन आज स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ ।

जिसमें जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर राजेश सूद, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पवन शर्मा, ज्वालामुखी सिविल अस्पताल के क्षय रोग अधिकारी अनिल ठाकुर, उनके सहयोगी सत्येंद्र चौधरी, खंड विकास अधिकारी चतुर सिंह, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी सरला कुमारी, पंचायत समिति के चेयरमैन अर्चना धीमान, आयुर्वेद चिकित्सक बृजनंदन शर्मा, बाल विकास अधिकारी रवि कुमार व अन्य कई गणमान्य लोगों ने इस मौके पर अपने विचार प्रस्तुत किए और टीवी जैसी गंभीर बीमारी को किस तरह से समाप्त किया जा सकता हैं, इसके बारे में अपने विचार प्रकट किए।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर राजेश सूद ने कहा कि वर्ष 2025 तक सारा देश टीवी उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बना लेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में टीवी रोगियों की संख्या में बहुत कमी आई है। जिसकी वजह छोटे से छोटे गांव स्तर तक इस बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने समाज के हर वर्ग से आग्रह किया है कि टीवी के बारे में जो भ्रांतियां लोगों में फैले हुए हैं, उन्हें दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करें। उन्होंने उन लोगों से आवाहन किया है जो इस बीमारी से ठीक होकर नया जीवन प्राप्त कर चुके हैं कि वे अपने अनुभव को लोगों से समझा करें ताकि लोग उनसे प्रेरणा ले सकें।

उन्होंने लोगों से आवाहन किया , खासकर टीवी चैंपियन से, उन्होंने आवाहन किया कि गांव-गांव में जाकर लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करें कि इस बीमारी का इलाज संभव है और सरकार की क्या-क्या योजनाएं और वित्तीय लाभ इस बीमारी के रोगियों को दिए जा रहे हैं। उसके बारे में भी प्रचार किया जाए ताकि जिला कांगड़ा से इस बीमारी को पूर्ण रूप से समाप्त किया जा सके।

एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर ने कहा कि सरकार के प्रयास सराहनीय है और जिस तरह से विभाग गांव गांव जाकर हर प्रकार के माध्यम से प्रचार-प्रसार में जुड़ा हुआ है। इससे लगता है कि शीघ्र ही इस बीमारी से लोगों को निजात मिलेगी।

उन्होंने लोगों से भी आवाहन किया कि अपनी सेहत का ख्याल रखें और किसी प्रकार की भी समस्या आए तो संबंधित क्षेत्र के अस्पताल में जाकर अपना चेकअप करवाएं l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...