बैंक में नौकरी का झांसा देकर युवक से ठगे 3.78 लाख, चार महिलाओं समेत 13 पर एफआईआर

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लोगों को ठगने वाला साइबर गिरोह सक्रिय हो गया है। ठगों ने अब एक युवक को नौकरी का झांसा देकर उससे तीन लाख 78 हजार रुपये ऐंठ लिए।

शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में चार महिलाओं समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित सुरेश कुमार को निजी बैंक में नौकरी दिलाने के लिए एक फोन आया। इसे बैंक में अकाउंटेंट लगाने का प्रलोभन दिया गया। इसके बाद उससे प्रशिक्षण के लिए कुछ पैसों की मांग की।

इस बीच शातिरों ने पंजीकरण के लिए युवक को एक लिंक भेजा और उसके दिए खाते में पैसे जमा करने के लिए कहा। नौकरी के चक्कर में युवक भी शातिर के झांसे में आ गया और 20 हजार की रकम जमा करवा दी।

इसके बाद शातिर इस युवक से विभिन्न मदों के तहत पैसा मांगते रहे और 3 लाख 78 हजार 120 रुपये की राशि ऑनलाइन खातों में जमा करवा ली।

अब शातिरों के फोन बंद पड़े हैं। ढली थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द की आरोपी गिरफ्त में होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...