लोगों ने गीत-संगीत तथा नाटक से जाने सड़क सुरक्षा कानून

--Advertisement--

Image

नूरपुर 17 मार्च- देवांश राजपूत

ज़िला में चलाए जा रहे विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तीसरे दिन आज वीरवार को हिम सांस्कृतिक एवम लोक नाटय कला मंच, धर्मशाला के कलाकारों ने गंगथ तथा भड़वार में लोगों को ट्रैफिक नियमों बारे जागरूक किया।
कलाकारों ने लोगों को गीत-संगीत व नाटक के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने बारे प्रेरित किया।

कलाकारों ने वाहन चालकों को गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में गाड़ी ना चलाने, दो पहिया वाहन चालक तथा सवारी को हेलमेट लगाने, ट्रिप्पल राइडिंग से बचने, मोबाइल का प्रयोग ना करने, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने सहित सभी निर्धारित ट्रैफिक नियमों का पालन करने का आह्वान किया।

इस मौके पर मंच के कलाकार अमरीक सिंह, कमलवीर, अजय सिंह, रोहित, मौनी, सन्नी के अतिरिक्त रीना, सपना, नेहा तथा मीरां तथा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...