कांता कॉलेज आफ एजुकेशन चलवाडा ने होली का उत्सव जोर शोर से मनाया

--Advertisement--

Image

ज्वाली – माध्वी पंडित

कांता कॉलेज आफ एजुकेशन चलवाडा में दिनांक 17 मई 2022 दिन वीरवार को होली का उत्सव जोर शोर से मनाया गया । होली के इस अवसर पर कांता कॉलेज की प्राचार्या शिवानी मेहरा, समस्त शिक्षक वर्ग, गैर शिक्षक वर्ग तथा प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के बी॰ एड॰ प्रशिक्षु अध्यापक शामिल रहे ।

सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती को गुलाल अर्पित किया गया । इसके बाद समस्त कांता परिवार ने एक – दूसरे को रंग लगाकर होली के उत्सव का आनंद उठाया। तत्पश्चात डीजे पार्टी का आयोजन था। जिसमें होली के गीतों पर बच्चों ने खूब डांस किया।

अंत में कॉलेज प्राचार्या ने समस्त कांता परिवार को होली की बधाई दी और बी॰ एड॰ प्रशिक्षु वर्ग को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि जिस तरह होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है उसी तरह आप भी हमेशा सत्य के लिए खड़े रहना तथा नकारात्मकता को त्याग कर सदैव सकारात्मकता की राह पर चलना।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...