पंजाब सहित अन्य राज्यों के रुझानों से सीख लेते हुए हिमाचल में मुख्यमंत्री चहेरे सहित उम्मीदवारों की जल्द घोषणा करे कांग्रेस

--Advertisement--

Image

दुराना- राजेश कुमार

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने हाल ही के पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश में आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है तो बिना किसी देरी के मुख्यमंत्री सहित उम्मीदवारों के चहेरे घोषित कर देने चाहिए।

उन्होंने कहा कि समय बहुत कम है और देरी से चुनावों के नजदीक मुख्यमंत्री एवं उम्मीदवारों के चहेरे घोषित करना अन्य राज्यों की तरह पार्टी हित में नहीं बल्कि नुकसानदायक साबित होता है। पंजाब में इस का जीता जागता उदाहरण देखने को मिला है ।

अब वह दिन राजनीति में लद गए जब एक ही बड़े जाति समीकरण बड़े क्षेत्रवाद समीकरण एवं बड़े स्तर के पुराने स्तर के चहेरों के सहारे सत्ता हासिल की जा सके । इस का ताजा उदाहरण दिल्ली के बाद पंजाब में मतदाताओं ने सिद्ध कर दिया जहां बड़े बड़े राजनीति धुरंधर राजनीति नक्शे से मिटा दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...