बिलिंग में प्रति उड़ान पर पायलट को देनी होगी पचास रूपये की फीस

--Advertisement--

Image

बैजनाथ- बर्फू

पैराग्लाइडिंग क्षेत्र बिलिंग में अब प्रत्येक उड़ान भरने के लिए पायलट को 50 रुपये प्रति उड़ान फीस के रूप में देने होंगे। यह फैसला एसडीएम सलीम आजम की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय में आयोजित साडा की बैठक में लिया गया। बैठक में बीड बिलिंग को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए निर्णय लिए गए।

इनमें चौगान में स्ट्रीट लाइटों के स्थान पर हिम ऊर्जा के तहत सोलर लाइटों की स्थापना की जाएगी। वहीं चौगान स्थित लैंडिंग साइट के लिए वन वे मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा और इससे मार्ग सर्किट के रूप में बनने से जाम से निजात मिलेगी।

इस मार्ग के निर्माण के लिए जिलाधीश ने दस लाख की राशि स्वीकृत की है। लैंडिंग साइट पर बन रही पार्किंग पर टीन की चादर डालने के बजाय सलेब डाला जाएगा। इसके अतिरिक्त कूड़े कचरे के निस्तारण के लिए वन विभाग से एफआरए के तहत जमीन ली जाएगी।

बैठक में साडा से संबंधित कार्यों की जानकारी न होने का कारण लोगों को आ रही मुश्किलों के लिए जागरूकता शिविरों का करने के साथ-साथ साड़ा के तहत इन कार्यों के लिए मिलने वाली अनुमति का सरलीकरण किया जाएगा।

इस मौके पर पंचायतों के प्रधान सुरेश ठाकुर, नागेश ठाकुर, शिवकुमार, बीडीसी राजकुमार, दोरजे और विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...