टिन शैड में अचानक भड़की लपटों से जिंदा जला मजदूर, दो घायल

--Advertisement--

Image

किन्नौर- एस पी क्यूलो माथास

किन्नौर जिला के आकपा स्थित विश्राम गृह के निकट तीन शैड में आग लगने से एक मजदूर जदा जल गया, जबकि दो घायल हुए हैं। बताते चलें कि शैड कोलतार के ड्रम से बना था, जिसमें आगी लगी। पुलिस के मुताबिक शैडनुमा मकान में झारखंड के तीन परिवार रहते थे।

इस आगजनी में छोटू पुत्र मंगल किस्कू गांव रघुनाथपूर तहसील पुडियां झारखंड की मौत हो गई। दो शैड में मनोज पुत्र बिखू मुड्डा गांव सिविल तहसील चैनपूर जिला गुमला झारखंड व लाल देव पुत्र बदरा उरांव झारखंड अपने परिवार सहित रहता है। यह तीनों परिवार ग्रैफ में मजदूर का काम करते है।

बुधवार को मनोज व लाल देव अपने परिवार सहित ग्रैफ के काम पर गए थे। मृतक की पत्नी भी ग्रैफ में मजदूरी के लिए गई थी। मृतक पिछले आठ दिनों से काम पर नहीं गया था। डेरा में दिन के समय मजदूरों के बच्चे भी रहते थे। आग लगने कारणों का अभी कोई पता नहीं चला है ।

आग को स्थानीय लोगों, पुलिस कर्मचारी व ग्रेफ के मजदूरों की सहायता से काबू पा लिया गया। प्रशासन द्वारा मृतक के परिवार को 10000 एंव अन्य दो परिवारों को 5000-5000 रुपए राहत राशि मौके पर दी गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...