तीसरा वार्षिक नुआला 12 मार्च को थुलेल के बदले अब टुंडी में होगा, महशूर लोक गायक सुनील राणा बाधेंगे समा

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

उपमंडल भटियात के अंतर गत आने वाला पंचायत टुंडी में जहाँ पर नुआला कमेटी टुंडी की और से 12 मार्च को नुआले का कार्यक्रम टुंडी ग्राउंड मे रखा गया है। ये कार्यक्रम पहले थुलेल मे होना निश्चित हुआ था परंतु किसी कार्य वंश वहाँ न हो पाने के कारण बदल कर अब टुंडी में होने जा रहा है।

नुआला करवाने के लिये कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा जिस ग्राउंड मे ये कार्य करवाया जा रहा है, उस पर पंडाल बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। नुआला कमेटी के प्रधान जे करण जरियाल ने बताया कि ये भटियात क्षेत्र का सबसे बड़ा शिव नुआला माना जाता है।

यह तीसरा नुआला भटियात क्षेत्र में 12 मार्च को टुंडी के ग्राउंड में करवाया जा रहा है। जिसमें मुख्या अतिथि के रूप मे हिमाचल प्रदेश के मुख्या सचेतक एवं भटियात के लोकप्रिय विधायक विक्रम सिंह जरियाल औऱ एस डी एम भटियात बच्चन सिंह विशेष रूप से शिरकत करेगे।

इस नुआले में मुख्य आकर्षक का केन्द्र हिमाचल के महशूर लोक गायक सुनील राणा होंगे। कमेटी के प्रधान जे करण जरियाल ने बताया कि 12 मार्च शाम को 4 से 6 बजे तक भंडरा का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या 6 से 9 बजे तक औऱ उसके बाद 9 से सुबह 6 बजे तक नुआला करवाया जायेगा। इस से पहले कमेटी की औऱ से दो नुआले चुवाड़ी औऱ गरनोटा मे करवाए जा चुके है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...