धर्मशाला की दो वर्षीय बिटिया ने 13 सेकेंड में गायत्री मंत्र बोल बनाया रिकार्ड

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

खिलौने से दिल बहलाने की उम्र में महज दो साल की राभ्या बहल ने कंठस्थ गायत्री मंत्र का गायन कर इंडिया बुक आफ रिकार्ड में अपना नाम अंकित करवाने की उपलब्धि हासिल की है। धर्मशाला के चीलगाड़ी कालोनी निवासी अभय बहल के घर 24 फरवरी 2020 को जन्मी राभ्या ने दो साल की होने के 16 दिन पहले 8 जनवरी को रिकार्ड बनाया है।

गायत्री मंत्र उच्चारण का रिकार्ड इस किताब में अभी दो साल के एक बच्चे के नाम दर्ज है, जबकि एक साल 11 माह और 15 दिन की राभ्या ने अब ये रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। लिहाजा देश में सबसे कम आयु में ये रिकार्ड बनाने वाली बेटी बन गई है।

कहते भी हैं न कि किसी नौनिहाल की पहली पाठशाला और शिक्षक उसकी मां व घर ही होता है। लिहाजा अभी भी किसी चाबी वाले खिलौने की तरह बल खाकर चलने वाली राभ्या ने पूजा करती मां रुपम बहल से तोतले उच्चारण में गायत्री मंत्र बोलना शुरू कर दिया था। राभ्या ने अंग्रेजी ककहरे की भी पहचान शुरू कर दी है।

लिहाजा मां रुपम को लगा कि इतनी कम उम्र में जब बच्चे खुद अपनी नाक भी ठीक से पोंछ नहीं सकते ऐसे में राभ्या कुछ अलग करने लगी है तो उसने इंडिया बुक आफ रिकार्ड वालों को बेटी की खूबियां बताईं। उसके बाद एक वीडियो के जरिये गायत्री मंत्र गायन के अलावा रिकार्ड दर्ज करने वालों ने मानव शरीर के सोलह अंग व विभिन्न जीव, नौ सब्जियों, सात किस्म के ज्यामितीय आकार, कीट की चार प्रजातियां और छह फलों की पहचान करने के अलावा अंग्रेजी वर्णमाला को भूल-भूलैया वाले बोर्ड पर क्रमबद्ध कर लेनी वाली राभ्या के इस कारनामे का आनलाइन मूल्यांकन कर इस उपलब्धि को दर्ज किया।

हर किसी के साथ भी जल्द घुल मिल जाने वाली धर्मशाला की इस नन्ही परी को पदक, प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित करने के साथ रिकार्ड बुक उपहार के तौर पर भेंट की है। यहां बता दें कि राभ्या ने गायत्री मंत्र मात्र 13 सेकेंड में बोला था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...