लोक निर्माण विभाग के सड़क किनारे किलोमीटर साइन बोर्ड ना लगाने से लोगों को हो रही परेशानी।

--Advertisement--

Image

इंदौरा, व्यूरो रिपोर्ट

उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत आते मोहटली सिरत मलोट सड़क की लंबाई लगभग 10 किलोमीटर है। यह लिंक मार्ग लगभग 8 से 10 गांव को आपस में जोड़ता है। लोगों का आरोप है कि कुछ समय पहले विभाग ने इस सड़क पर तारकोल डलवाई थी। लेकिन विभाग ने सड़क किनारे भूस्खलन के कारण बंद पड़ी नालियों व मलबे को हटाना उचित नहीं समझा।

बलवीर पंचायत के पूर्व प्रधान राकेश कुमार ने बताया इस 10 किलोमीटर सड़क पर एक भी किलोमीटर का साइन बोर्ड नहीं है। जो पहले साइन बोर्ड लगाए गए थे या तो टूट चुके है या उखाड़ दिए गए हैं । इसी सड़क से एक लिंक रोड बाया मामून -टिपरी के लिए भी जाता है उस रोड पर भी कोई भी साइन बोर्ड नहीं है।इस सड़क पर आने वाले बाहरी लोगों को साइन बोर्ड ना होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है विभाग को भी इस बारे कई बार अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।

इस विषय पर जब अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अरुण वशिष्ठ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि माइलस्टोन मंगवा लिए गए हैं जल्द ही लगा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...