चम्बा: ख़ुशनगरी के गांव टटरोग के लोगो को पानी की किलत

--Advertisement--

Image

ख़ुशनगरी, भूषण गुरुंग

ग्राम पंचायत ख़ुशनगरी के गांव टटरोग 1 व 2 के लोगो को पानी की बहुत समस्या आ रही है। जिससे ग्रामीणों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि बीते 2 साल से जल विद्युत विभाग के समक्ष कई बार यह मांग करते आ रहे हैं कि गांव टटरोग 1 व गांव टटरोग के लोगों को वाह पशुओं को पानी पिलाने के लिए रातों तक इंतजार करना पड़ रहा है क्योंकि इन गांव में पानी की बहुत ही समस्या हो चुकी है। लेकिन जल विद्युत विभाग ने इसके ऊपर कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया।

जल विद्युत विभाग की तरफ से टटरोग टैंक के पास मात्र 10 से 15 पाइप का रिपेयर किया जाना था। जिसके बारे में ग्रामीणों ने जल विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को लिखित को मौखिक मैं बताया था। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने कोई उचित कदम नहीं उठाया।  आज करोना कल में पूरा गांव पानी की समस्या से जूझ रहा है। पूरे गांव के लगभग 500 की आबादी को विश्वस्य समस्या झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीण में आबिद हुसैन,आशिक अली, कलीम मोहम्मद,छीमा हकीम बैग,मुनव्वर अली ताज मोहम्मद फीज मोहम्मद आदि ने बताया की हम एक बार फिर जल विभाग से आग्रह किया कि हमारे गांव में एक सार्वजनिक कनेक्शन छोड़ा जाए ताकि लोगों को इतनी समस्या न झेलनी पड़े ।

वही जब ग्राम पंचायत उप प्रधान से बात की तो उन्होंने बताया कि हमने पूरे गांव के लिए अपनी तरफ से पाइप लगाकर नाले से पानी को लगा दिए हैं। लेकिन उससे भी लोगों का गुजारा नहीं हो पा रहा है। इसलिए तत्पश्चात यहां पर कनेक्शन लगाया जाना जरूरी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...