सिहुंता:  शादी में कोविड नियमों की अवहेलना पर कटा चालान

--Advertisement--

Image

सिहुंता, भूषण गुरूंग

आज 06/06/2021 को, श्री सफरी राम निवासी गाँव नलोह, तहसील सिहुंता,के घर, प्रस्तावित शादी का औचक निरिक्षण किया ! मौका पर अनुमति पत्र में दर्शाये गए लोगों से अधिक संख्या में लगभग 50 लोग, शादी में उपस्थित पाए गए !

 

कोविड नियमों की अवहेलना करने पर दोषी के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतू इंचार्ज पुलिस चौकी सिहुंता को मौका पर बुलाया गया तथा मौका पर आयोजक सफरी राम को कोविड नियमों की अवहेलना करने पर 2000/- रूपये का ज़ुर्माना किया गया तथा जुर्माना राशि इंचार्ज पुलिस चौकी सिहुंता द्वारा मौका पर बसूल पाई!

इसके साथ आयोजक को लिखित हिदायत दी कि जितने लोग इस शादी में शामिल हुए हैं, इनकी सूची व कोविड टैस्ट रिपोर्ट, सम्बंधित वार्ड सदस्य व प्रधान के माध्यम से तहसील सिहुंता को भेजे तथा जब तक टैस्ट रिपोर्ट ना आ जाये, शादी में शामिल हर व्यक्ति अपने घर में रहे!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...