
इंदौरा, व्यूरो
उपमंडल इंदौरा के मंड क्षेत्र में शाहनहर विभाग के नलकूप नंबर 17 का मुख्य गेट व सुरक्षा दीवार पूरी तरह से टूट चुकी है। इस नलकूप के बीचो बीच विभाग द्वारा ट्रांसफार्म भी लगाया गया है लेकिन ट्रांसफॉर्म के लिए भी कोई सुरक्षा चक्कर नहीं बनाया गया है।
मुख्य सड़क के किनारे होने के कारण यहां कई राहगीर आते जाते पानी पीने के लिए रुकते रहते हैं और पशु भी प्यास बुझाने के लिए वहां पानी पीने आते हैं इस नलकूप में मुख्य गेट व चारदीवारी ना होने के कारण कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।
इस विषय को लेकर जब शाहनहर विभाग के ज ई गुलशन से बात की गई तो उन्होंने बताया मामला मेरे ध्यान में पहले से है जल्द ही इसका एस्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा। बजट का प्रावधान होते ही इस कार्य को करवा दिया जाएगा।
