ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कोरोना से ग्रसित परिवारों को राशन दवाईयां, सिनेटाईजर , आक्मीटर व मास्क आवंटित किए

--Advertisement--

Image

प्रागपुर, आशीष शर्मा

आज जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के नंगलचौक, तथा‌ गुरनवाड़ पंचायत में ,जसवां प्रागपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व हि.प्र. कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने स्वयं कोरोना बिमारी से ग्रसित परिवारों के घरों में जाकर साथ में महिला अध्यक्ष अनुराधा ठाकुर, पूर्व महिलाध्यक्ष व जिलापरिषद सदस्य पुष्पा मिन्हास, पैंशनर संघ के सचिव अनुप मास्टर के सहयोग से घर-घर जाकर राशन दवाईयां, सिनेटाईजर , आक्मीटर व मास्क आवंटित किए।

 

इन परिवारों को रोजमर्रा का सामान व फल-सब्जी लाना मुश्किल हो रहा है। इन्हीं मुश्किलों को मध्यनजर रखते हुए मनकोटिया ने स्वयं फल सब्जियां व अन्य सामग्री बांटी गई। यह बताते चलें कि इस बिमारी में जहां सगे सबंधी तक , कोरोना बिमारी से ग्रसित परिवारों के घरों की तरफ से मुंह मोड़ रहे हैं, वहां मनकोटिया और इनकी कांग्रेस टीम वहां पहुंच कर , अपनी जेब से खर्चा कर, बिमारों के लिए मसीहा बनकर खड़े हो रहे हैं।

 

जब पिछले साल से कोरोना महामारी ने इस देश में पैर पसारे हैं तब से ही मनकोटिया और उनकी टीम ने मोर्चा संभाला हुआ है और जरूरत के हिसाब से, स्वयं अपनी जेब से सारा खर्चा कर, लोगों की सेवा में अग्रसर हैं अभी तक बे लाखों रूपये खर्च कर के, टनों के हिसाब से सामग्री बांट चुके हैं।

 

इस सबंधी सवाल पूछने पर मनकोटिया ने बताया कि वे 8 साल की नौकरी और तन्खवाह छोड़ कर, जो करोड़ों में बननी थी, जसवां प्रागपुर क्षेत्र में लोगों की सेवा करने के लिए आए हुए हैं पैसा कमाने और जमा करने की ईच्छा या तमन्ना होती तो वे 8 साल की नौकरी का त्याग कभी नहीं करते।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...