केवल सिंह पठानिया ने आंवला का पौधा लगा कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

--Advertisement--

Image

रैत, नितिश पठानियां

आज दिनांक 5-06-2021को रैत पंचायत में प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने अपनी धर्मपत्नी सुनंदा पठानिया ओर बेटी हर्षिका पठानिया के साथ पर्यावरण दिवस के अबसर पर आंवला का पौधा लगा कर पर्यावरण दिवस मनाया।

 

इस दौरान पठानिया ने कहा कि हमारे बुजुर्ग पर्यावरण को बचाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति कितने जागरूक थे। अपने जमाने में वह पीपल के पेड़ लगाते थे और पीपल के पेड़ जहां होते हैं, वहां पर ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है। केवल सिंह पठानिया ने कहा मौजूदा समय में जो कोरोना का समय चल रहा है और कोरोना के कारण जो मौतें हो रही है। उसमें सबसे बड़ा कारण ऑक्सीजन की कमी है ‌

 

उन्होंने ने कहा की हमारे बुजुर्ग हालांकि इतने पढ़े न होने के बावजूद इसके वह पर्यावरण के प्रति जागरूक थे। वह पीपल के पेड़ को हालांकि एक पुराना और धार्मिक पुनीत कार्य में प्रयोग करते थे। लेकिन पीपल के पेड़ के औषधीय गुण इसके प्रयोग से कहीं अधिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश में हजारों की संख्या में पीपल के पेड़ हैं और जहां कहीं भी पीपल के पेड़ हैं या फिर औषधीय पौधे हैं जिन से अधिक मात्रा में ऑक्सीजन प्राप्त होती है वहां पर लोग कम बीमार पड़ते हैं ।

 

पठानीया ने कहा उन्होंने अपने जीवन काल में अभी तक 79 पीपल के पेड़ लगाए हैं। जो काफी बड़े हो गए हैं, और लोगों को तथा आसपास के वातावरण को आक्सीजन प्रदान कर रहे हैं। केवल सिंह पठानिया ने पर्यावरण दिवस के मौके पर कहा के हर एक व्यक्ति को पर्यावरण बचाने के लिए औषधीय पौधे और फलदार पौधे लगाने के साथ-साथ अन्य पौधे भी लगाने चाहिए ।जिससे पर्यावरण का बचाव तो होगा ही और साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा।

 

उन्होंने आने वाले समय में पूरे देश और प्रदेश के लोगों के लिए कामना की कि सभी स्वस्थ रहें और कोरोना से अपने आप को बचाते रहें और अपने आसपास के वातावरण को सुंदर साफ और हरा भरा बनाने का प्रयास करें।

 

पठानिया ने कहा कोरोना काल के दौरान कई ऐसी पुरानी बुजुर्गों की बताई हुई घर में काम आने वाली औषधियां काम आ रही है जोकि कोरोना जैसी बीमारी से बचाने का काम कर रही है। पर्यावरण दिवस के मौके पर पठानिया ने सभी के स्वस्थ रहने की कामना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...