गांवो में पानी के टैंकर भेजकर सरकार को जगाने की कोशिश: महाजन

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत 

अमूमन देखा जाता है कि गर्मियों के दिनों में जब क्षेत्र के गांवों में पेयजल किल्लत होती है तो पानी के लिए खाली घड़ो या खाली बाल्टियों को दर्शा कर विरोध प्रदर्शन किया जाता है लेकिन इस बार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय महाजन ने सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए क्षेत्र में हो रही पानी की किल्लत को देखते हुए अपनी तरफ से गांवों में पानी के टैंकर भेजे जा रहे है।

पूर्व विधायक अजय महाजन ने कहा कि क्षेत्र में गांवों में पेयजल की भारी किल्लत चल रही है तथा सरकार व प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। महाजन ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल किल्लत को देखते हर नूरपुर कांग्रेस सत महाजन चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से पानी के टैंकर भेजकर सरकार को यह संदेश देना चाहती है कि सरकार कब जागेगी। उन्होंने कहा कि गांवो में 2 या 5 टैंकर भेजकर कांग्रेस सभी को पानी मुहैया नहीं करवा सकती लेकिन यह एक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन है तांकि सरकार भी अपनी जिम्मेदारी समझे तथा प्राथमिकता के आधार पर पेयजल किल्लत वाले क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध करवाए।

इसी कड़ी में वुधवार को पूर्व विधायक अजय महाजन ने ममूह गुरचाल में पेयजल किल्लत के चलते पानी का टैंकर भेजा। पूर्व विधायक अजय महाजन द्वारा गांव में दिए पानी के टैंक भेजने के लिए लोगों ने उनका धन्यवाद किया। गांववासियो ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गांव में शीघ्र ही पानी की समस्या से निजात न दिलाई गई तो समस्त गांववासी प्रशासन का घेराव करेंगे व उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

पूर्व विधायक ने कहा कि काँग्रेस शासन काल में करोड़ो रुपयों की पेयजल व सिंचाई योजनाएं स्वीकृत की गई थी लेकिन उक्त योजनाएं शुरू नहीं कि गयी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से हैडपम्प भी सरकार द्वारा बन्द कर दिए गए है जिसके कारण लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। महाजन ने कहा कि गांवों के साथ साथ नूरपुर शहर में भी पानी की किल्लत चल रही है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक राकेश पठानिया ने शहर में 2 टाइम पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवाने का दावा किया था लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हो सका। वहीं ब्लॉक महिला कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष रक्षा शर्मा ने बताया कि गर्मियां शुरू होते ही नूरपुर में पानी की किलत होने शुरू हो गई है। हालात ऐसे बन चुके हैं की लोगों को पानी के टैंकर मंगवा कर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है।

उपमंडल के ममूह गुरचाल क्षेत्र में भी इन दिनों हालात कुछ ऐसे ही हैं। यहां लोगों को कई दिनों तक पानी नसीब नही हो रहा। लिहाजा लोगों की समस्या को देखते हुए नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने इस इलाके में पांच टैंकर भेज कर फ़िलवक्त के लिए लोगों को राहत दी है। साथ ही सरकार के खिलाफ विरोध भी जाहिर किया है। नूरपुर ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि एक तो कोरोना की वजह से लोग अपने घरों से कहीं बाहर आ जा नही सकते ऐसे समय मे बिना पानी के कैसे रहा जाएगा।

इस मौके पर हरदीप सिंह(ज़िला परिषद),रोजी जमबाल(ब्लॉक नूरपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष),रक्षा शर्मा(ब्लॉक नूरपुर महिला सेवादल अध्यक्ष),शाम लाल(नूरपुर सेवा दल अध्यक्ष),जगदीश(प्रदेश कांग्रेस महासचिव एसटी सेल),शक्ति(पूर्व प्रधान),तिलक राज,अशोक,लक्की,जनक,नसीब,प्रेम चंद,किरण देवी,गगन सिंह,किरण देवी,शालिनी,सुनीता,उर्मिला,पूजा देवी सहित गांव के अन्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...