गरली के जवान की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौके पर हुई मौत

--Advertisement--

Image

देहरा, शीतल शर्मा

उपमंडल देहरा के अंतर्गत गांव करियाड़ा के 22 वर्षीय एयरफोर्स में बतौर मेडिकल असिस्टेंट तैनान अमन शर्मा पुत्र स्व. शशिपाल शर्मा की रविवार रात ऑन ड्यूटी चनैई में मौत हो गई। अमन शर्मा के चाचा अनू शर्मा न बताया कि अमन 13 मई को ही अपने घर करियाड़ा से छुट्टी काट कर वापस चनैई गया था और तब से उसे वहां कोरोना पॉजिटिव सैनिक मरीजों का उपचार करने हेतु तैनात किया गया था।

रविवार रात साढे़ 11 बजे अमन कोरोना वार्ड के मरीजों को दवाई व इंजेक्शन देने के पश्चात ज्यों ही वापस अपनी सीट पर आ रहा था तो अचानक साइलेंट हार्ट अटैक आने से जमीन पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।अमन की मौत के बाद सोमवार को जब डाक्टरों की टीम ने उसका टेस्ट किया तो कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

अमन शर्मा कोरोना मरीजों का उपचार करते-करते खुद कोरोना की चपेट में आ गया। अमन शर्मा ने अपनी मौत से सात घंटे पहले ही अपनी मां सरोज कुमारी, दादा-दादी, चाचा व बुआ के साथ वीडियो कॉल की थी। अमन शर्मा के पिता शशिपाल शर्मा भी बीएसएफ में तैनात थे और उनका भी ड्यूटी टाइम के दौरान लंबी बीमारी के चलते आठ साल पहले निधन हो चुका है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...