खड़े ट्रक से टकराई कार दो भाइयों की मौत, एयरफोर्स में तैनात बड़े भाई को छोड़ने जा रहा था छोटा

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार 

मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी जिले के बल्ह हलके के डडौर में रविवार सुबह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से कार के टकराने से दो भाइयों की मौत हो गई।

बड़ा भाई वायुसेना में कार्यरत था। छोटा परिचालक बताया जा रहा है। इनकी पहचान सुशील कुमार व पंकज कुमार के रूप में हुई है। बल्ह पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनोंं शवों को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

सुशील कुमार अपनी ड्यूटी पर वापस जाने के लिए चंडीगढ़ जा रहा था। मंडी में सुबह बस पकड़नी थी, लेकिन देरी से पहुंचने के कारण बस छूट गई। बस पकड़ने के लिए दोनों अपनी कार में सुंदरनगर की तरफ निकल गए।

डडौर के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब दो मीटर बाहर खड़े ट्रक से टकरा गई। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे का पता चलते ही वहां मौजूद ट्रक चालकोंं ने पुलिस को सूचित किया। दोनों घायलाेंं को कड़ी मशक्कत के बाद कार से निकाल कर उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां चिकित्सकाें ने दोनों काे मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी लीव रिजर्व मंडी अनिल पटियाल ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...