बैरियर पर तैनात कर्मचारियों से ई-पास बनवा कर प्रदेश में आ रहे लोग

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए जहां प्रदेश की जयराम सरकार अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के लिए कोविड 19 ई पास बनाना अनिवार्य किया है तो वहीं इस जानकारी के अभाव में कई लोग बिना ई पास के प्रदेश की सीमा पर पहुंच रहे है।

वहीं ई पास ना होने के कारण अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को प्रदेश की सीमा पर घंटों इंतजार कर बेरियर पर ही ई पास बनने के बाद ही हिमाचल में एंट्री मिल पा रही है। वहीं बिलासपुर.पंजाब सीमा पर स्थित गरामोड़ा चेकिंग बैरियर पर विभिन्न व्यवस्थाओं सहित अन्य राज्यों से पहुंच रहे लोगों को आ रही समस्याओं का जायजा लिया गया ।

जहां अधिकतर लोगों के पास जानकारी के अभाव में कोविड ई पास नहीं था ।जबकि कुछ के पास एंड्रॉइड मोबाइल न होने के चलते ई पास नहीं बनवा पाए। वहीं अन्य राज्यों से आये इन लोगों के पास वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन फार्म व कोरोना नेगटिव रिपोर्ट वह साथ लेकर आये थे ।

वहीं कोविड 19 ई पास न होने पर लोगों को काफी देर इंतजार कर परेशानी का सामना करना पड़ा जिनकी मदद करते हुए हुए बैरियर पर तैनात कर्मचारियों ने उनका ई पास बनाया तब जाकर उन्हें प्रदेश में एंट्री मिल पाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...