गैस सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग, जलशक्ति विभाग का स्टोर चपेट में आने से बचा

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

जिला मंडी के जोगेंद्रनगर में जल शक्ति विभाग के डोहग सिथत स्टोर के नजदीक एक रिहायशी मकान में आग लग गई। रसोई घर में गैस सिलेंडर फटने से आग भड़क उठी।

इस हादसे में भारी नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गइई व आग पर काबू पा लिया है। गनीमत रही कि आग लगने की घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

दमकल विभाग के प्रभारी शेर सिंह सकलानी ने बताया जल शक्ति विभाग के स्टोर के पास आग लगने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया आग बुझाने को लेकर दमकल विभाग मौके पर पंहुच गया व काबू पा लिया।

मकान मालिक श्रवण कुमार के अनुसार गैस सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ है हजारों का नुकसान हुआ है कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

आग लगने की घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है पहले लोगों ने खुद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल हाेती देख तुरंत दमकल टीम को सूचित किया।

गनीमत रही कि दमकल टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई व रिहायशी मकान और साथ लगते जल शक्ति विभाग के स्टोर को चपेट में आने से बचा लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...