ट्रैक्टर पर बैठाकर घर लाई दुल्हन

--Advertisement--

Image

नालागढ़ , सुभाष चंदेल

उपमंडल में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को ट्रैक्टर पर बैठा कर अपने घर लाया। पहली बार ट्रैक्टर पर विदा हुई दुल्हन बी.बी.एन. में चर्चा का विषय बनी हुई है। नालागढ़ के ढेरोंवाल के भूपेंद्र सिंह का खरूणी की मनप्रीत कौर से विवाह हुआ। भूपेंद्र सिंह बारात लेकर तो कार में आया लेकिन विदाई के उपरांत दुल्हन को ट्रैक्टर में बैठा कर अपने घर लाया। दूल्हे के ट्रैक्टर के पीछे उसके दोस्त भी ट्रैक्टर पर घर पहुंचे।

भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हमारे किसान दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर पिछले कई माह से आंदोलन पर बैठे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों को नहीं मान रही है। किसान का बेटा होने के नाते आंदोलन के समर्थन में अपनी दुल्हन को ट्रैक्टर पर लाने का निर्णय लिया जिसका उनकी दुल्हन ने भी स्वागत किया और दोनों खुशी-खुशी अपने घर पहुंचे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...