कोरोना के 10 से ज्यादा केस आने के कारण वार्ड -4 नरोला को प्रशासन ने मिनी कन्टेनमेंट जोन घोषित किया

--Advertisement--

Image

सरकाघाट, नरेश कुमार

सरकाघाट उपमंडल की तहसील बल्द्धाडा के तहत ग्राम पंचायत नारोला में कोविड -19 से संक्रमित 10 से ज्यादा केस आने के कारण नरोला पंचायत के वार्ड -4 नरोला को प्रशासन ने मिनी कन्टेनमेंट जोन घोषित किया हुआ है !
प्रदेश सरकार द्धारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार करोना संक्रमित व्यक्तियों को होम क्वारनटाइन करने का जिम्मा स्थानीय पंचायत जन प्रतिनिधियों का है ! जिसे पंचयत प्रतिनिधि पूरी इमानदारी से निभा रहे है !

मिली जानकारी के अनुसार नरोला गांव के रमेश चंद शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव आने के बाद बह अपने घर में आइसोलेट हो गये है ! पिछले लगातार दो दिनों से उनके घर में पानी न आने के कारण पीने के पानी की समस्या हो गई ! तो उन्होंने इस बारे में नरोला पंचायत सचिव लीला देवी को फ़ोन करके मदद की गुहार लगाई ! सचिव लीला देवी ने तुरंत ही ग्राम पंचायत प्रधान व्यासा देवी को यथास्थिति से अबगत करवाया !

प्रधान ने तुरंत की जल शक्ति विभाग बल्द्धाडा के एसडीओ कमल कुमार से फ़ोन द्धारा सम्पर्क किया और करोना संक्रमित व्यक्ति के घर तक पानी पहुँचने का आग्रह किया ! जल शक्ति विभाग बल्द्धाडा के एसडीओ कमल कुमार ने जेई और वाटर- गार्ड को कहा की कन्टेनमेंट जोन में किसी को भी पीने के पानी की समस्या हो तो उसे तुरंत हल किया जाये !
जल शक्ति विभाग के जेई और वाटर- गार्ड मौके पर पहुंचकर पानी की सप्लाई बहाल करने में जुट गये है !

पंचायत प्रधान व्यासा देवी के कहा की करोना संक्रमित व्यक्तियों को किसी भी तरह की समस्या नही होने दी जाएगी ! वह खुद करोना संक्रमित व्यक्तियों को राशन और पानी उपलब्ध करबाने का प्रयास करेगी !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...